एआईबीई अधिवक्ताओं के व्यावसायिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव: जोशी

WhatsApp Channel Join Now
एआईबीई अधिवक्ताओं के व्यावसायिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव: जोशी


जोधपुर, 02 जून (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के तत्वावधान में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) की आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कक्षाओं का आज एसोसिएशन भवन में शुभारंभ किया गया।

एसोसिएशन के महासचिव डा. विजय चौधरी ने बताया कि कक्षाओं का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन अधिवक्ताओं के व्यावसायिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है तथा इस प्रकार की कक्षाएं परीक्षा की तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

आज आयोजित प्रथम सत्र में अधिवक्ता अब्दुल शादिक रंगरेज एवं अधिवक्ता भावना परिहार द्वारा विभिन्न विधिक विषयों पर व्याख्यान देते हुए प्रतियोगी अधिवक्ताओं को परीक्षा की तैयारी संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कक्षाओं में एआईबीई परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे तथा उन्होंने विषय विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।

एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लागू होने के बाद से पहली बार कक्षाओं का आयोजन होने जा रहा हैे तथा आगामी छह जून तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार जारी रहेगा, जिससे युवा अधिवक्ताओं को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिल सके। आज उदघाटन समारोह मअध्यक्ष रणजीत जोशी, उपाध्यक्ष बुद्धाराम चौधरी, महासचिव डा. विजय चौधरी, सहसचिव तक्षेन्द्र शर्मा, पुस्तकालय सचिव शिवानी वैष्णव, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा सहित भारी संख्या मेें अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story