एईएसएल ने लॉन्च किया एंथे 2026: 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जयपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने छात्रों की अकादमिक क्षमता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आकलन करने के लिए आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2026 लॉन्च किया है। पिछले 16 वर्षों में एंथे के लिए एक करोड़ से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
एंथे को केवल स्कोर आधारित परीक्षा के बजाय डायग्नोस्टिक असेसमेंट के रूप में तैयार किया गया है। इसमें छात्रों के विषय ज्ञान के साथ एप्टीट्यूड, एनालिटिकल एबिलिटी और एग्जाम बिहेवियर का आकलन किया जाता है। परीक्षा के बाद प्रत्येक छात्र को ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ दी जाएगी, जिसमें विषयवार मजबूतियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों के साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम सक्सेस पोटेंशियल (सीईएसपी), टेस्ट-टेकिंग पर्सनैलिटी (टीटीपी) और अटेम्प्ट इंटेलिजेंस कोशिएंट (एआईक्यू) का विश्लेषण होगा।
एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि एंथे का उद्देश्य केवल स्कॉलरशिप तय करना नहीं, बल्कि छात्रों को अपनी क्षमता, तैयारी के स्तर और सुधार के क्षेत्रों को समझने में मदद करना है। कंपनी के अनुसार, नीट यूजी 2026 के टॉप-100 में शामिल आकाश के 41 छात्रों में 31 पहले एंथे क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि जेईई एडवांस्ड 2026 के टॉप-100 में शामिल 11 छात्रों में 7 एंथे से जुड़े रहे हैं।
कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थी एंथे 2026 में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में होगी। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक तथा ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी। पात्र छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को कुल 2.5 करोड़ रुपए के कैश प्राइज दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र एंथे के आधिकारिक पोर्टल या देशभर के आकाश सेंटर से आवेदन कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

