आदि गुरु मां अहल्या के दर्शन के लिए प्रतिनिधि मंडल अयोध्या रवाना

WhatsApp Channel Join Now
आदि गुरु मां अहल्या के दर्शन के लिए प्रतिनिधि मंडल अयोध्या रवाना


जोधपुर, 27 जून (हि.स.)। मां अहल्या शिक्षा न्यास के तत्वावधान में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधि मंडल अयोध्या धाम श्रीराम मन्दिर परिसर में स्थापित आदि गुरु मां अहल्या के दर्शन पूजन व अर्चन के लिए रवाना हुआ।

मां अहल्या शिक्षा न्यास के संयोजक महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल पहले वाराणासी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पुजन कर समाज व राष्ट्र की समृद्धि की प्रार्थना करेगा। फिर 29 जून को मां अहल्या का पूजन-अर्चन अयोध्या राम मंदिर परिसर में बने अहल्या मन्दिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। गुर्जरगौड़ ब्रह्माण समाज के प्रतिनिधि मंडल की यह यात्रा भगवान श्रीराम की अनुग्रहभाजक अहल्या का सन्देश समाज व राष्ट्र को पहुंचने के लिए की जा रही है।

संस्था के श्रवणकुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रतिनिधि में अनिल कुमार जाजड़ा, राधे श्याम शर्मा, महेन्द्र उपाध्याय, नवनीत सांखी, मांगीलाल सांखी, श्याम कुमार, अजय तिवाड़ी, लोकेश गील, तारा देवी गील, जयश्री राणेजा, भगवती उपाध्याय, दिव्या सांखी, मन्जु शर्मा, सावित्री, खुशी उपाध्याय, जसोदा, आशा तिवाड़ी, सरला सहित गणमान्य बन्धु रवाना हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story