आम आदमी पार्टी ने राजधानी जयपुर की धरती से किया राजस्थान में चुनावी शंखनाद

WhatsApp Channel Join Now


आम आदमी पार्टी ने राजधानी जयपुर की धरती से किया राजस्थान में चुनावी शंखनाद


जयपुर, 13 मार्च (हि.स.)। राजस्थान में 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी- कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियां भी ताकत दिखाने में जुट गई हैं। चुनाव साल को देखते हुए ही दिल्ली और पंजाब विधानसभा चुनाव में जीतकर सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नज़र भी राजस्थान पर टिक गई हैं। इसी कड़ी में आप पार्टी ने सोमवार को राजधानी जयपुर की धरती पर तिरंगा रैली निकाल आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। पार्टी दावा कर रही है कि प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प चाहिए, जो आप पार्टी पूरा करती है।

इस मौके पर आयोजित रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान को दोनों ही पार्टियों ने लूटा है। पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा ने राज किया। अब राजस्थान में झाडू सफाई करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को दो बार जीरो मिला। अब आप राजस्थान में झाड़ू चलाने को तैयार है।

इससे पहले आप ने सांगानेरी गेट से तिरंगा रैली निकाली जो बापू बाजार, नेहरू बाजार होते हुए अजमेरी गेट पहुंची। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर घर में केजरीवाल और झाड़ू होना चाहिए। इसके लिए आपको संघर्ष करना होगा। ऐसा नहीं किया तो यह सब कुछ बेच देंगे। यह शहीदों का कफ़न बेचकर खा गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

Share this story