मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाली फेकल्टी के लिए अब आधार बेस बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाली फेकल्टी के लिए अब आधार बेस बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी


जयपुर, 3 सितंबर (हि.स.)। राजधानी जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर समेत अन्य जिलों में संचालित मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाली फेकल्टी के लिए अब आधार बेस बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी कर दी है। नेशनल मेडिकल कौंसिल (एनएमसी) की अधिसूचना के बाद मे​डिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।

आदेशों के मुताबिक मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाली तमाम फेकल्टी की अब कॉलेजों में आधार बेस बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। इसी अटेंडेंस को सरकार को भेजा जाएगा। इसी अटेंडेंस के आधारपर इन फेकल्टी की सैलेरी या वेतन-भत्ते दिए जाएंगे। आदेशों में ये नियम इसी माह से लागू करने के निर्देश दिए है।

हालांकि जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अभी ये व्यवस्था पहले से लागू है। यहां तमाम फेकल्टी मेंबर्स के अलावा अन्य स्टाफ की अटेंडेंस बायोमेट्रिक के जरिए होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story