गंभीर, वफादार, कर्मठ और उसी वार्ड के निवासी को मिलेगा टिकट : डाॅ. बी.डी. कल्ला

WhatsApp Channel Join Now
गंभीर, वफादार, कर्मठ और उसी वार्ड के निवासी को मिलेगा टिकट : डाॅ. बी.डी. कल्ला


बीकानेर, 18 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम चुनाव को लेकर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ एक दिवसीय विशेष कार्यशाला सम्पन्न हुई, कार्यशाला में कांग्रेस के तय बोर्ड को देखते हुए सभी ने हाथ उठाकर इस बात का समर्थन दिया कि वे हर हाल में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और सभी ने एक स्वर में आगामी चुनाव बीकानेर नगर निगम हेतु तय किया कि अबकी बार साठ पार।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि राज्य और बीकानेर का चौमुखी विकास करवाने की क्षमता अगर किसी में है तो कांग्रेस पार्टी में है और इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने ही बीकानेर में विकास के नए नए सौंपान दिए। निगम चुनाव को लेकर कल्ला ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है और इसे देखते हुए आप सभी से गुजारिश है कि पार्टी जिसको भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करे उसे जिताने में कोई कसर नहीं रखनी है।

जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने जाँबाज सदस्यों के बूते आज भी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी और संगठन है। इसकी नींव वे कार्यकर्ता है जो चौबीस घंटे पार्टी के लिए समर्पित रहते है। निकाय चुनाव में मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उन्हीं लोगों का चयन करूं जो संगठन और पार्टी की गरिमा का ख्याल रखे।

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत, संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान, पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर खादी, sc अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला स्थानीय निकाय अध्यक्ष हसन अली गौरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष उमा करल, राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष नंदलाल जावा, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन कुरेशी, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद मिड्ढा, हजारीमल देवड़ा, दिलीप बांठिया, कमल कल्ला, सुखदेव नाथ,ओमप्रकाश लोहिया सुनीता गौड़, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, जुलेखा बानो, दुर्गादास छंगाणी, जावेद पडिहार, ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहने का कहा।

संचालन नितिन वत्सस ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, सेवादल विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story