सुई व पेन्सिल पर सबसे छोटी पगड़ी बान्ध कर इन्फ्लूसर वर्ल्ड रिकॉर्ड से पुरोहित सम्मानित
बीकानेर, 15 जनवरी (हि.स.)। विश्व की सबसे छोटी पगड़ी सुई व पेन्सिल और हाथो की अंगुलियों पर पगड़ी बान्धने पर विश्व का खिताब इन्फ्लूसर वर्ल्ड रिकॉर्ड का अनावरण किया गया साथ ही जयपुर में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर कृष्ण चन्द पुरोहित को सम्मानित किया गया। राजस्थानी साफा पाग पगड़ी व कला एवं संस्कृति संस्था के एक सादे समारोह में अतिथि फ्लुस्नर वर्ल्ड रिकॉर्ड के चीफ एडिटर व सीओ महिमा जैन, जैयेस भट्ट व अध्यक्षता तेज शर्मा ने की।
महिमा जैन ने बताया कृष्ण चन्द पुरोहित ने सुई व पेन्सिल पर पर पगड़ी बान्ध कर इतिहास के पन्नों में राजस्थान का नाम इन्द्राज कीया है। जैन ने बताया की की सुई पर पगड़ी बान्धना हर किसी के बस का नही है, जो सुई पर पगड़ी बान्धना अलौकिक कार्य किया है और वो भी कम समय में, मात्र एक मिनट मे विशेष रूप से राजस्थान की गोल साफा वं अन्य सभी प्रकार की पगड़ी बनाने के लिए अलौकिक कार्य किया है।
विशिष्ट अतिथि जैयेस भट्ट ने बताया कृष्ण चंद पुरोहित ने सूई पर पगड़ी बांधना , हाथो की अँगुलियो पर पगडी बांधना, पेंसिल पर पगड़ी बांधना, कांच की नलिका पर पगड़ी बांधना ओर विभिन्न समाज , जाति, धर्म के अनुसार पगड़ी बांधना ओर विभिन्न आयोजन में बड़े-बड़े स्तर के व्यक्तियों को पगड़ी बांधना इत्यादि कार्यों में उनका उल्लेख कार्य किया गया है।
पुरोहित ने कुछ ही सैकेण्डो मे सुई व पेंसिल पर पगड़ी बांधकर उल्लेखनीय कार्य कर दिया जो सुई का माप व लंबाई 4 इन्च थी ओर उसकी परिधि का माप 0॰5 सेंटीमीटर आंका गया ओर 65 सेकंड मे ही पगडी बान्ध दी जिसमे सुई पेर पगडी बाँधने मे कपड़े का प्रयोग किया गया कपड़े की चौड़ाई 3 सेंटीमीटर व लंबाई 15 इन्च आंकी गयी यह बहुत ही सूक्ष्म रूप से आंका गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव

