राज विस चुनाव: धौलपुर में 8 लाख 77 हजार 682 मतदाता करेंगे मतदान

धौलपुर , 21 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान में सोलहवीं विधानसभा के गठन के लिए आगामी 25 नवंबर को मतदान होगा। धौलपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 8 लाख 77 हजार 682 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले की बाडी विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 2 लाख 37 हजार 128 तथा बसेडी विधानसभा सीट पर सबसे कम 2 लाख 2 हजार 944 मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक धौलपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले में वर्तमान में कुल 8 लाख 77 हजार 682 मतदाता वर्तमान में पंजीकृत हैं। इनमें 4 लाख 71 हजार 850 पुरुष एवं 4 लाख 05 हजार 825 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 23 हजार 86 शामिल हैं। इनमें एक लाख 18 हजार 583 पुरूष तथा एक लाख 4 हजार 501 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार बाडी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 128 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 27 हजार 354 पुरुष तथा एक लाख 9 हजार 772 महिला मतदाता हैं। धौलपुर जिले की बसेडी विधानसभा सीट पर 2 लाख 02 हजार 944 मतदाता हैं। इनमें से एक लाख 10 हजार 430 पुरुष तथा 92 हजार 513 महिला मतदाता हैं। जिले की राजाखेडा विधानसभा में 2 लाख 14 हजार 524 मतदाता शामिल हैं। इनमें एक लाख 15 हजार 483 पुरूष तथा 99 हजार 39 महिला मतदाता शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि धौलपुर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 928 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 158 शहरी तथा 770 ग्रामीण मतदान केन्द्र शामिल हैं। अग्रवाल ने बताया कि धौलपुर जिले की बसेडी विधानसभा क्षेत्र में 218 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि बाडी में 253,धौलपुर में 228 तथा राजाखेडा विधानसभा क्षेत्र में 229 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रदीप/संदीप

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story