‘रेल मदद पोर्टल’ के माध्यम से दाे महीने में औसत 15 मिनट में 4402 यात्री-शिकायतों का समाधान

WhatsApp Channel Join Now
‘रेल मदद पोर्टल’ के माध्यम से दाे महीने में औसत 15 मिनट में 4402 यात्री-शिकायतों का समाधान


बीकानेर, 04 जून (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। इसके अन्तर्गत भारतीय रेलवे पर एकीकृत ‘रेल मदद’ पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

बीकानेर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।

इस वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से 03 जून 2026 तक रेल मदद पोर्टल के माध्यम से कुल 4042 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 15 मिनट में किया गया। उक्त 4042 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 1325 शिकायतों का निस्तारण औसत 06 मिनट में कर satisfactory फीडबैक प्राप्त किया l इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 738 शिकायतों का निस्तारण औसत 20 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है l इसी प्रकार सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग ने उक्त अवधि में प्राप्त 08 शिकायतों का समाधान 26 मिनट में कर satisfactory फीडबैक प्राप्त किया l कैरिज एवं वैगन विभाग ने भी 934 शिकायतों का औसत 17 मिनट में निस्तारण कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है, ,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है। l रेल मदद के माध्यम से यात्रा के दौरान छोटे बच्चों के लिए दूध, सफ़र के दौरान तबीयत खराब होने पर दवाईयां उपलब्ध करवाना यहाँ तक कि सफ़र के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं l

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं।

बीकानेर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायों में उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story