राजस्थान गौरव सम्मान समारोह में 31 विभूतियों का होगा सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान गौरव सम्मान समारोह में 31 विभूतियों का होगा सम्मान


जयपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। संस्कृति युवा संस्था की ओर से 31वां राजस्थान गौरव सम्मान समारोह गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित होटल आईटीसी राजपूताना शेरेटन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की 31 लब्ध-प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को 'राजस्थान गौरव' सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि सम्मान समारोह में साहित्य, कला, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, समाज सेवा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा भेंट कर 'राजस्थान गौरव' अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े होंगे। कार्यक्रम गुरुवार शाम 4 बजे होटल आईटीसी राजपूताना शेरेटन, स्टेशन रोड, जयपुर में आयोजित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story