27वां जोधपुर पोलो सीजन 2026 चार दिसंबर से

WhatsApp Channel Join Now
27वां जोधपुर पोलो सीजन 2026 चार दिसंबर से


जोधपुर, 06 नवम्बर (हि.स.)। 27वां जोधपुर पोलो सीजन 2026 चार दिसंबर से 31 दिसंबर तक पोलो एवं इक्वेस्ट्रियन इंस्टीट्यूशन जोधपुर के तत्वाधान में महाराजा गज सिंह स्पोट्र्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड महाराजा उम्मेद सिंह एयरपोर्ट रोड पर आयोजित होगा।

पोलो एंड इक्वेस्ट्रियन इंस्टिट्यूशन जोधपुर के मानद सचिव इंद्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि जोधपुर पोलो सीजन पूर्व नरेश गज सिंह के मुख्य संरक्षण में आयोजित होता है। इस बार 27वां पोलो सीजन आयोजित हो रहा है। पोलो सीजन के दौरान 5 टूर्नामेंट आयोजित होंगे। इसमें लो गोल टूर्नामेंट 4 दिसंबर को खेला जाएगा व 6 दिसंबर को इसका फाइनल होगा। उम्मेद भवन पैलेस कप चार गोल का 7 दिसंबर को खेला जाएगा व 10 दिसंबर को इसका फाइनल होगा।

एच एच महाराजा आफ जोधपुर कप 8 गोल का 15 दिसंबर को खेला जाएगा व 18 दिसंबर को इसका फाइनल होगा। राजपूताना एंड सेंट्रल इंडिया कप 8 गोल्ड का 20 दिसंबर को खेला जाएगा व 26 दिसंबर को इसका फाइनल होगा।महाराजा आफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 8 गोल का 27 दिसंबर को खेला जाएगा व 31 दिसंबर को इसका फाइनल मैच होगा।

पोलो सीजन में 9 एक दिवसीय प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे। 15 दिसंबर को महाराजा सरदार सिंह कप (प्रेजेंटेड बाई सरदार क्लब), 17 दिसंबर को मेजर ठाकुर सरदार सिंह जसोल मेमोरियल कप (प्रेजेंटेड बाई ठाकुर जसवंत सिंह जसोल), 19 दिसंबर को इंडियन एयर फोर्स लोंगेवाला पोलो कप(प्रेजेंटेड बाई एओसी-इन-सी, स्वैक आईएएफ), 23 दिसंबर को आर्मी कमांडर्स कप (प्रेजेंटेड बाई आर्मी कमांडर्स साउथर्न कमांड), 24 दिसंबर को द हेर्मेस कप (प्रेजेंटेड बाई मॉन्स पैट्रिक गुएरैंड हेर्मेस एक्स प्रेसिडेंट फेडरेशन इंटरनेशनल पोलो), 25 दिसंबर को भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये पोलो कप (प्रेजेंटेड बाई एचएच महाराजा गजसिंह सेकंड ऑफ जोधपुर मारवाड़), 28 दिसंबर को इंडियन नेवी एडमिरल्स पोलो कप (प्रेजेंटेड बाय चीफ ऑफ़ द नेवल स्टाफ), 29 दिसंबर को जोधपुर इंटरनेशनल लेडीज पोलो कप व द अबू सीर कप (प्रेजेंटेड बाई फारूख यूनुस एफ.आई.पी एम्बेसडरऑफ़ इजिप्ट) खेला जाएगा। उन्होंने 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक पोलो मैच का आयोजन नहीं होगा। पोलो मैच का समय दोपहर 3 बजे होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story