‘संडे ऑन साइकिल’ का 22वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
‘संडे ऑन साइकिल’ का 22वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित


‘संडे ऑन साइकिल’ का 22वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित


बीकानेर, 19 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के जिला परिषद एवं जिला खेल अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में रविवार को बीकानेर में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 22वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना रहा।

साइकिल रैली का शुभारंभ जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे एवं जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया।

साइकिल रैली सुबह 7 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि बीकानेर में प्रत्येक रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से लोगों को नियमित साइक्लिंग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक दिनेश मिश्रा, सुधीर सुरोलिया, गणेश कुमार, विजय पेशियां, मंजू गुलगुलिया सहित अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट जेठाराम गाट, दयालाराम सारण, मुन्नीराम गोदारा, पैरा एथलीट्स एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को फिट रहने, साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद शैलजा पांडे ने बताया कि प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल रैली में भाग लेते हुए 'फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़' का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story