पुलिस लाइन में 200 पुलिसकर्मियों ने लिया युवा एवं खेल भावना जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस लाइन में 200 पुलिसकर्मियों ने लिया युवा एवं खेल भावना जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा


जयपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। पुलिस लाइन आयुक्तालय जयपुर में शनिवार को ‘युवा एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त सरोज धायल ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। विशेष सत्रों में खेलों के महत्व, शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को लेकर जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में भी सहायक हैं। आयोजन में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story