रामगढ़ बांध के भराव-बहाव क्षेत्र की करीब 20 बीघा भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ बांध के भराव-बहाव क्षेत्र की करीब 20 बीघा भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त


जयपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने की दिशा में कोर्ट की फटकार के बाद जेडीए ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को रामगढ़ बांध के भराव-बहाव क्षेत्र की करीब 20 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उपमहानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के नेतृत्व में जेडीए की टीमों का गठन कर सामूहिक अभियान चलाकर रामगढ़ बांध के भराव-बहाव क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कार्रवाई शुरू की गई। जेडीए के क्षेत्राधिकार में स्थित तहसील जमवारामगढ़ थाना रायसर में ग्राम चारणवास उर्फ काली पहाड़ी में करीब 02 बीघा, ग्राम जयचन्दपुरा में 08 बीघा, परगना व तहसील आमेर के ग्राम बगवाड़ा, भीमपुरा में करीब 04 बीघा तथा तहसील आमेर ग्राम सिरोही में 02 स्थानों पर खसरा नंबर 69, 71, 72, 1049 पर तथा दिल्ली रोड निम्स यूनिवर्सिटी के सामने ग्राम जुगलपुरा, तहसील आमेर में करीब 6 बीघा भूमि पर मिट्टी की डोल बनाकर, कांटों की बाड़, झाडिय़ां लगाकर, फसल उगाकर, अवैध रूप से खेती कर, तारबंदी कर, बाउड्रीवाल बनाकर, मिट्टी नाला डालकर रामगढ़ बांध के कैचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई टीम 1 के प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 25 एवं तहसीलदार पटवारी जोन-13, टीम 02 के प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 23 एवं तहसीलदार, टीम 03 के प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 19 एवं तहसीलदार जोन-16, भू-अभिलेख निरीक्षक जोन-12, टीम 04 के प्रवर्तन अधिकारी जोन-11, 21 एवं तहसीलदार जोन-07, भू-अभिलेख निरीक्षक जोन-09 तथा राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story