उच्च न्यायालय खंडपीठ, बीकानेर की स्थापना की मांग को लेकर 195 वां ज्ञापन दिया

WhatsApp Channel Join Now
उच्च न्यायालय खंडपीठ, बीकानेर की स्थापना की मांग को लेकर 195 वां ज्ञापन दिया


बीकानेर, 17 मार्च (हि.स.)। बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में उच्च न्यायालय खंडपीठ, बीकानेर की स्थापना की मांग को लेकर 195 वां ज्ञापन राज्यपाल के नाम का जिला कलेक्टर, बीकानेर के माध्यम से तथा मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में बीकानेर में खंड पीठ स्थापना की पुरजोर मांग करते हुए बताया गया कि जोधपुर स्थित उच्च न्यायालय की दूरी के कारण आमजन को न्याय प्राप्त करने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जबकि जोधपुर उच्च न्यायालय में लंबित व विचाराधीन अधिकांश प्रकरण बीकानेर संभाग एवं आसपास के जिलों से संबंधित हैं, जिससे यह मांग और भी अधिक न्यायोचित एवं आवश्यक हो जाती है।

साथ ही बार एसोसिएशन ने न्यायालय परिसर की समस्याओं को भी उठाया, जिसमें पुराना न्यायालय परिसर स्थित पार्किंग स्थल की अव्यवस्था, कचरा एवं अतिक्रमण तथा बीएसएनएल कार्यालय व स्टाम्प विक्रेताओं के पास स्थित जर्जर शौचालयों की स्थिति का उल्लेख किया गया। यह भी अवगत कराया गया कि लगभग तीन माह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

बार एसोसिएशन ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही कर पार्किंग व्यवस्था, सफाई, अतिक्रमण हटाने एवं शौचालयों की मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस अवसर पर बार अध्यक्ष अयज कुमार पुरोहित, उपाध्यक्ष लेखराम धत्तरवाल, रक्षपाल बिश्नोई, धर्मेन्द्र वर्मा, मनीष गौड़, सहायक सचिव मुखराम कुकणा, सुखदेव व्यास सहित वरिष्ठ अधिवक्तागण नारायाण चौपडा, सुरेंद्रपाल शर्मा, भंवर बिश्नोई, मनीराम विष्नोई, सकिना बानो, ताराचन्द उपाध्याय, रामनिवास विष्नोई, षगुन अग्रवाल, दिव्या सोढ़ा आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story