राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति, महावीर खराड़ी भी शामिल

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति, महावीर खराड़ी भी शामिल


जयपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति मिली है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किए। पदोन्नत अधिकारियों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी सहित तीन महिला अधिकारी शामिल हैं।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में 1998 बैच के 13 और 1999 बैच के तीन अधिकारी हैं। सूची में गोपाल राम बिरदा, मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदन लाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह, महावीर खराड़ी, डॉ. भागचंद बघाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल के नाम शामिल हैं।

पदोन्नत अधिकारियों में महावीर खराड़ी वर्तमान में उदयपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वह आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इन अधिकारियों की पदोन्नति के बाद उनकी वरिष्ठता और नियमानुसार आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया के आधार पर नई जिम्मेदारियां तय होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story