टोंक-केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग-34 के सुदृढ़ीकरण के लिए 16 करोड़ स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now


जयपुर, 16 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक से बूंदी के केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण और सड़क को चौड़ा करने के लिए 16 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुमोदन से राज्य राजमार्ग-34 के 18.7 कि.मी. लम्बाई में सुदृढीकरण एवं विकास कार्य हो सकेंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता होगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 48.7 कि.मी. लम्बाई के कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसमें से 30 कि.मी. लम्बाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष 18.7 कि.मी. लम्बाई का हिस्सा वन्य जीव क्षेत्र में आने के कारण पूर्ण नहीं हो सका था। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अनुमति मिलने के पश्चात् शेष 18.7 किमी सड़क के विकास के लिए गहलोत द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Share this story