पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता से पहले 15 आरएएस अधिकारियों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता से पहले 15 आरएएस अधिकारियों के तबादले


पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता से पहले 15 आरएएस अधिकारियों के तबादले


जयपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से 3 अक्टूबर को जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कई उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश के अनुसार नरेन्द्र पाल सिंह को बीकानेर के अतिरिक्त आयुक्त, सी.ए.डी. एवं आई.जी.एन.पी. पद से हटाकर जैसलमेर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट लगाया गया है। अनिल कुमार पूनिया को अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटाकर बांसवाड़ा स्थित गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बनाया गया है।

सुरेश चौधरी टोंक में भू-प्रबंध अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, को जयपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त लगाया गया है। अमित गर्ग को हनुमानगढ़-दूत में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक के पद से हटाकर जोधपुर स्थित जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह सुरेन्द्र प्रसाद को बसेड़ी (धौलपुर) के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) का उपखंड अधिकारी बनाया गया है।

सुनील शर्मा-I को अरनोद (प्रतापगढ़) के उपखंड अधिकारी पद से हटाकर जयपुर में शासन उप सचिव, सहायता विभाग में लगाया गया है।

दिनेश शर्मा, नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) के उपखंड अधिकारी थे, को बारां की सहड़िया विकास परियोजना में उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर सुनील कुमार झिंगोनिया का पदस्थापन किया गया है।

रवि कुमार को हनुमानगढ़ के उपखंड अधिकारी पद से हटाकर करौली में सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग लगाया गया है। वहीं शिव राज मीणा को हिंडोली (बूंदी) के उपखंड अधिकारी पद से हटाकर सवाई माधोपुर में उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कपिल कुमार को सीकर में सहायक कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर राजसमंद में महिला एवं बाल विकास विभाग का उप निदेशक बनाया गया है। राजेश मीणा को आमेट (राजसमंद) के उपखंड अधिकारी पद से हटाकर दौसा के मंडावर का उपखंड अधिकारी बनाया गया है।

ऋतु राज शर्मा को वैर (भरतपुर) के उपखंड अधिकारी पद से हटाकर बारां की सहड़िया विकास परियोजना में उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी लगाया गया है। उनके स्थान पर हेमन्त कुमार घनघोरिया को पदस्थ किया गया है।

बनवारी लाल बैरवा को भादरा (हनुमानगढ़) के सहायक कलेक्टर पद से हटाकर फूलियाकलां (भीलवाड़ा) का उपखंड अधिकारी बनाया गया है।

धारा को लक्ष्मणगढ़ (अलवर) के सहायक कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर जयपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं श्याम सुन्दर बेनीवाल को बदनोर (ब्यावर) के उपखंड अधिकारी पद से हटाकर हनुमानगढ़ का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर रवि कुमार का नाम पदस्थापन टिप्पणी में दर्ज है।

पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर सामान्य परिस्थितियों में रोक रहती है। विशेष परिस्थितियों में ही राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति से तबादला किया जा सकता है। ऐसे में आचार संहिता से ठीक पहले जारी यह प्रशासनिक आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story