जय श्री महाबली दरबार ट्रस्ट की 13वीं पदयात्रा रवाना

WhatsApp Channel Join Now
जय श्री महाबली दरबार ट्रस्ट की 13वीं पदयात्रा रवाना


जयपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। पानीपेच, बस्सी सीतारामपुरा स्थित जय श्री महाबली दरबार ट्रस्ट के सौजन्य से सामोद के वीर हनुमान जी के पावन दर्शन हेतु 13वीं भव्य पदयात्रा सोमवार को भक्तिभाव के साथ रवाना हुई। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने विधिवत ध्वज वंदन कर पदयात्रा का शुभारंभ किया और सभी पदयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, आशीष बागड़ा, रामकिशन पंडित, माल सिंह और हेमलता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान सबसे आगे श्री हनुमान जी महाराज का भव्य रूप से सजा रथ चल रहा था। रथ के पीछे हाथों में लाल ध्वज थामे जयकारे लगाते सैकड़ों श्रद्धालु चल रहे थे, जिससे संपूर्ण मार्ग भक्तिमय हो गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story