मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

WhatsApp Channel Join Now
मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल


मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास विश्वास सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल


बीकानेर, 14 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत भाजपा बीकानेर देहात द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन भाजपा संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में किया गया।

सम्मेलन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए देश के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज करोड़ों गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, मुफ्त राशन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। मेघवाल ने कहा कि भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, वंदे भारत ट्रेन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और जी-20 की सफल मेजबानी जैसी उपलब्धियों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अवश्य साकार होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों—प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़, प्रदेश संयोजक अशोक भाटी, प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण एवं मुरलीधर सैन का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी, कुम्भनाथ सिद्ध, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दहिया, मोहन ढाल, मंत्री भरत सुथार, राजाराम ओझा, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, रतन सिंह, मानमल शर्मा, सी.आर. चौधरी, सुरेंद्र स्वामी, पूराराम ढाका, निशु लिंबा, श्रवण प्रजापत, अशोक सेन, कोजूराम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story