11 हजार पौधों से बदलेगी मुंडिया की तस्वीर: दीया कुमारी ने दिया ‘हरित राजस्थान’ का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
11 हजार पौधों से बदलेगी मुंडिया की तस्वीर: दीया कुमारी ने दिया ‘हरित राजस्थान’ का संदेश


जयपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए पंचायत समिति जालसू के ग्राम मुंडिया में आयोजित ‘अटल स्मृति वन’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का आह्वान करते हुए ‘हरित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, निवर्तमान जिला प्रमुख रमादेवी चोपड़ा, जयपुर ग्रामीण उत्तर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, निवर्तमान जालसू प्रधान हरदेव यादव, निवर्तमान आमेर प्रधान बद्री बागड़ा, जिला परिषद सदस्य मंजू यादव, प्रशासक गंगा देवी सहित माताएं-बहनें, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story