(अपडेट) जोधपुर कमिश्ररेट में एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा बने एडीसीपी ईस्ट, एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह राठौड़ को भेजा पोकरण

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) जोधपुर कमिश्ररेट में एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा बने एडीसीपी ईस्ट, एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह राठौड़ को भेजा पोकरण


(अपडेट) जोधपुर कमिश्ररेट में एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा बने एडीसीपी ईस्ट, एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह राठौड़ को भेजा पोकरण


जोधपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। राज्य सरकार के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारियों के तबादले करते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट और जिले के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं, देर रात जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में भी 40 उपनिरीक्षकों (एसआई) के स्थानांतरण किए गए। इन तबादलों को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) नरेन्द्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेन्द्र सिंह का तबादला जैसलमेर जिले के पोकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। पाली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत निशांत भारद्वाज को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रवीण कुमार को जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) बनाया गया है।

आनंद सिंह राजपुरोहित को स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे जोधपुर में बोरानाडा सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा भरत राज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विधिक प्रकोष्ठ, जोधपुर नियुक्त किया गया है। राज्य स्तरीय तबादलों के साथ ही पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने देर रात 40 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। सूची में विभिन्न थानों के द्वितीय अधिकारी, पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी तथा प्रमुख चौकियों के प्रभारी शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story