’शिवार्पणम्’ में निगम ने एक ही दिन में 530 किलो से अधिक निर्माल्य का किया संग्रह

WhatsApp Channel Join Now
’शिवार्पणम्’ में निगम ने एक ही दिन में 530 किलो से अधिक निर्माल्य का किया संग्रह


जयपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम जयपुर द्वारा सावन मास में हाल ही में शुरू की गई अनूठी पहल षिवार्पणम् जनआस्था और पर्यावरण सरंक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बना। सोमवार को पांच प्रमुख शिव मंदिरों से 530 किलो से भी ज्यादा निर्माल्य संग्रह किया गया। आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर शुरू किये गये शिवार्पणम् अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव को अर्पित होने वाले बिल्वपत्र, पुष्प एवं जैविक निर्माल्य को कचरे में नहीं फैंककर उसे वैज्ञानिक प्रक्रिया से जैविक खाद में परिवर्तित करने के लिए नगर निगम के ईवी-हूपर द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों से संग्रह किया गया।

पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव, जंगलेश्वर महादेव, चमत्कारेश्वर महादेव एवं रोजगारेश्वर महादेव मंदिरों से सावन मास में प्रति दिन भगवान षिव को अर्पित किये गये बिल्वपत्र, पुष्प अन्य जैविक निर्माल्य का संग्रह ईवी-हूपर के माध्यम से किया जा रहा है।

आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि शिव को अर्पित हर पत्ता धरती के लिये प्रसाद बने यह शिवार्पणम् अभियान की भावना है। नगर निगम का उद्देष्य है कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुये पर्यावरण सरंक्षण, स्वच्छता, सर्कुलर इकाॅनोमी को बढ़ावा देना है। इससे मंदिर परिसरों में स्वच्छता रहेगी। डम्पिंग यार्ड में जैविक कचरे में कमी आयेगी तथा जैविक खाद के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण भी होगा।

उपायुक्त डाॅ. नीलम मीणा ने बताया कि सोमवार को ताडकेश्वर महादेव मंदिर से 100 किलो निर्माल्य संग्रह किया गया, जंगलेश्वर महादेव मंदिर से 80 किलो, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से 80 किलो, झारखंड महादेव मंदिर से 200 किलो, श्री रोजगारेश्वर महादेव मंदिर से 70 किलो निर्माल्य संग्रह किया गया। संग्रह के बाद सामग्री को निकटतम उद्यान में 2 या 3 दिन के लिये सूखने के लिये रखा जायेगा तत्पष्चात् शेडर मशीन के माध्यम से सामग्री को निकटतम उद्यान में प्रोसेस किया जायेगा तत्पष्चात् कम्पोस्ट पिट के माध्यम से वैज्ञानिक विधि से जैविक खाद तैयार की जायेगी। इस तैयार खाद को ‘‘शिवार्पणम्’’ पैकेट द्वारा श्रद्धालुओं तथा नागरिकों तक पहुंचाया जायेगा।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर के लिये निर्माल्य संग्रह केन्द्र के रूप में जयनिवास उद्यान, पौड्रिग उद्यान, कल्पना चावला पार्क, सेक्टर 5 जवाहर नगर, श्री रोजगारेश्वर मंदिर के लिये चित्रकूट पार्क, भगतसिंह पार्क आदर्श नगर, भारत माता उद्यान जवाहर नगर, इसी प्रकार चमत्कारेश्वर मंदिर के लिये राष्ट्रपति मैदान पार्क शास्त्री नगर, केषव पार्क श्रीराम नगर शास्त्री नगर, राघव कानन पार्क श्रीराम नगर झारखंड महादेव मंदिर के लिये परिवहन नगर शमषान पार्क, उदय नगर पार्क, एनबीसी श्मषान पार्क हसनपुरा, जंगलेष्वर महादेव मंदिर के लिये कवर कानन पार्क सिंधी काॅलोनी बनीपार्क, दीनदयाल उपाध्याय पार्क, डी सर्किल पार्क पारीक काॅलेज के पास सम्मिलित किये गये है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story