हुनर मेले में दिखी महिला उद्यमिता और स्वावलंबन की झलक

WhatsApp Channel Join Now
हुनर मेले में दिखी महिला उद्यमिता और स्वावलंबन की झलक


दो दिवसीय हुनर-6 नारी कौशल एवं उद्यमिता मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ

जोधपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से क्लब ऑफ कायस्थ लेडीज मनस्वी की ओर से आयोजित दो दिवसीय हुनर-6 नारी कौशल एवं उद्यमिता मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ कायस्थ सामुदायिक भवन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के कर-कमलों द्वारा किया गया।

मनस्वी की संस्थापक अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, उनके हुनर को पहचान दिलाने और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि हर वर्ष नई महिला उद्यमी इससे जुड़ती हैं और अपने कौशल को व्यवसाय के रूप में विकसित करने का अवसर प्राप्त करती हैं।

मेला संयोजिकाओं आदिता माथुर एवं विनीता माथुर ने बताया कि इस बार मेले में जोधपुर के साथ देश के विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की आकर्षक स्टॉल लगाई हैं। नीतू एवं वंदना ने बताया कि मेले में गृहसज्जा की वस्तुएं, पारंपरिक परिधान, टेराकोटा ज्वेलरी, हस्तनिर्मित स्वेटर, मसाले, विभिन्न प्रकार के पकवान और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

डॉ. आभा, मीता एवं उमा ने बताया कि ‘हुनर’ का छठा आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और विविधतापूर्ण है। कार्यक्रम में डॉ. अरुणा, अनुराधा, योगिता उमा, स्नेहलता, सचिव रंजीता, मंजरी, आरती, संगीता, बॉबी, शालिनी, मधु, नीलू, पूजा, मनु, निक्कू, मोनिका, मधुलिका, ईशा, शेफाली, वंदना, अमिता, संध्या, समिता, सपना, रश्मि, नमिता, माला, दीपिका, लीना, अंजू, निधि एवं प्रभा सहित मनस्वी की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story