संभागीय आयुक्त का चित्तौड़गढ़ दौरा, कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
संभागीय आयुक्त का चित्तौड़गढ़ दौरा, कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण


चित्तौड़गढ़, 25 मार्च (हि.स.)। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रही। उन्होंने इस दौरान जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी साथ थे।

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने न्याय शाखा, विधि शाखा, सामान्य शाखा, निर्वाचन शाखा एवं लेखा शाखा सहित उपखंड कार्यालय का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल एवं उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गंगरार उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण

संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने इस दौरान गंगरार उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल एवं गंगरार उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलड़ा उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story