संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने संभाला पदभार

WhatsApp Channel Join Now
संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने संभाला पदभार


जोधपुर, 11 मई (हि.स.)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कन्हैया लाल स्वामी ने सोमवार को जोधपुर में संभागीय आयुक्त का पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण के बाद नए संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से परिचय करते हुए विभिन्न विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा की।

बता दे कि संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार पिछले लंबे समय से जिला कलेक्टर आलोक रंजन ही संभाल रहे थे। कन्हैया लाल स्वामी के कार्यभार ग्रहण करने पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वामी इससे पहले परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा आयुक्त, राजस्व विभाग में संयुक्त शासन सचिव, राजस्थान सहकारिता डेयरी फेडरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग में संयुक्त शासन सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं.

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story