वेटरनरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 623 उपाधियां और 42 पदक होंगे प्रदान

WhatsApp Channel Join Now
वेटरनरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 623 उपाधियां और 42 पदक होंगे प्रदान


बीकानेर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। वेटरनरी विश्वविद्यालय की 32वीं अकादमिक परिषद् और 38वीं प्रबंध मंडल की बैठक बुधवार को कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में कुलगुरु सचिवालय में हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के नवें दीक्षांत समारोह में प्रदान की जाने वाली 623 उपाधियों और 42 पदकों का अनुमोदन किया गया। इनमें दो कुलाधिपति स्वर्ण पदक और 36 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

बैठक में स्नातक, स्नातकोत्तर, विद्यावाचस्पति और पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणामों को भी मंजूरी दी गई। सदस्यों ने पिछली अकादमिक परिषद् और प्रबंध मंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों का अनुमोदन किया। कुलसचिव पंकज शर्मा ने बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी भी सदस्यों को दी गई।ए प्रबंध मंडल की बैठक में डॉ. गोविन्द सहाय शुक्ला, जगमाल सिंह राईका, करण सिंह राजपुरोहित, मधु कुमावत, डॉ. इन्द्रजीत सिंह, प्रो. बी.एन. श्रृंगी, प्रो. राजेश कुमार धूड़िया और डॉ. गोविन्द सहाय गौतम उपस्थित रहे। डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ऑनलाइन जुड़े।

अकादमिक परिषद् की बैठक में पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप चौधरी, संयुक्त निदेशक डॉ. बिरमाराम, डॉ. मोहम्मद इशाक खान, उरमूल के सहायक प्रबंधक रिषभ गौदारा, प्रो. बी.एन. श्रृंगी, प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, प्रो. प्रवीण बिश्नोई, प्रो. शिव कुमार शर्मा, प्रो. मनीषा माथुर, डॉ. पंकज कुमार थानवी, डॉ. सुनीता पारीक, डॉ. देवी सिंह, डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ और डॉ. मितेश गौड़ उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story