वीर सबल सिंह जोधा की अश्वारूढ़ मूर्ति का अनावरण आठ को

WhatsApp Channel Join Now
वीर सबल सिंह जोधा की अश्वारूढ़ मूर्ति का अनावरण आठ को


जोधपुर, 06 मार्च (हि.स.)। फलसूंड के संस्थापक वीर सबल सिंह जोधा की अश्वारूढ़ मूर्ति का अनावरण आठ मार्च को सुबह 10.15 बजे फलसूंड में किया जाएगा।

फलसूंड सरपंच रतन सिंह जोधा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गज सिंह व अति विशिष्ट अतिथि जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्य राज सिंह व लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़, ठाकुर नागेंद्र सिंह, रावल किशन सिंह जसोल, रावत त्रिभुवन सिंह, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, आईएएस शक्तिसिंह राठौड़,, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, आईएएस शक्ति सिंह राठौड़, पूर्व आरएएस हरि सिंह राठौड़, मेघराज सिंह रॉयल आदि होंगे।

इसके अलावा महंत गंगानाथ महाराजा सिरे मंदिर जालोर, महंत गोरखनाथ ख्याला मठ, महंत प्रतापपुरी महाराज तारातरा मठ व विधायक प्रतापपुरी पोकरण, महंत रावलपुरी स्वामी की ढाणी मठ, महंत ओंकार भारती परेऊ मठ, महंत शिवगिरी शेरगढ़ मठ व महंत मगनपुरी भियाड़ मठ का सानिध्य मिलेगा। बता दे कि वीर सबल सिंह जोधा की महाराजा जसवंत सिंह प्रथम के साथ काबुल युद्ध में अग्रिम पंक्ति में भूमिका रही। महाराजा जसवंत सिंह के जमरूद में निधन के बाद संकट के समय उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story