विरासत संग्रहालय और रवीन्द्र मंच के विकास कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हों: दीया कुमारी

WhatsApp Channel Join Now
विरासत संग्रहालय और रवीन्द्र मंच के विकास कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हों: दीया कुमारी


विरासत संग्रहालय और रवीन्द्र मंच के विकास कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हों: दीया कुमारी


जयपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को जयपुर के किशनपोल बाजार स्थित विरासत संग्रहालय तथा रवीन्द्र मंच का निरीक्षण कर वहां चल रहे जीर्णोद्धार, आधारभूत सुविधाओं के विकास और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में तथा तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से विकसित करना है, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हो तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story