विपक्ष का जहाज़ इस चुनाव में है डुबने वाला - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

WhatsApp Channel Join Now
विपक्ष का जहाज़ इस चुनाव में है डुबने वाला - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव


विपक्ष का जहाज़ इस चुनाव में है डुबने वाला - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव


विपक्ष का जहाज़ इस चुनाव में है डुबने वाला - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव


अलवर, 02 अप्रैल(हि.स.)। केंद्रीय मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को तिजारा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। शुरुआत बाबा गोवर्धन दास मंदिर में पूजा अर्चना करके की। उसके बाद गोठड़ा, ग्रहणकर, भिण्डुसी, राईखेड़ा, शाहबाद इलाको में जनसंपर्क किया।

उन्होंने जनता से प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और मोदी पर विश्वास का कोई तोड़ नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासन में देश की समस्याओं का पहाड़ ऊंचा होता गया। कांग्रेस शासन काल में घोटाले, परिवारवाद का बोलबाला था। एक परिवार के लोगों का ही विकास हुआ। 2014 में हमारी सरकार आने के बाद गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ। 2019 में हमें आप लोगो ने 303 सीट जीताकर मज़बूत किया। विपक्ष ने अलवर के लिए केंद्र से आए जल जीवन मिशन के पैसे में भ्रष्टाचार किया। युवाओं के लिए होने वाले विकास में भ्रष्टाचार किया जिसका दंड उन्हें हार के रूप में मिला।

उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष के बहकावे नहीं आने वाली, क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री की गारंटी पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास उम्मीदवार नहीं है। चुनाव लडने के लिए जिनको टिकट मिला है वो भी अपनी हार मान चुके है। मोदी लहर के आगे विपक्ष के दिग्गज नेता चुनाव ही नहीं लड़ रहे। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि विपक्ष का देश की जनता क्या हाल करने वाली है।उन्होंने विपक्ष के जहाज को डूबता जहाज कहा।

इस दौरान विधायक बाबा बालक नाथ, जसवंत यादव, पूर्व रामहेतयादव मामन सिंह यादव, मनजीत चौधरी, रामकिशन मेघवाल, संदीप दायमा, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, अंजलि यादव, सरदार कुलवंत सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया /ईश्वर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story