वन भूमि पर किया गया अतिक्रमण खुर्द बुर्द

WhatsApp Channel Join Now
वन भूमि पर किया गया अतिक्रमण खुर्द बुर्द


जोधपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। वन भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए वनखंड देवकुंड के खसरा नंबर 1469 पर निर्मित अवैध चार दिवारी को ध्वस्त किया गया।

इस वन भूमि पर कुछ अतिक्रमियों द्वारा अवैध रूप से मकान निर्माण कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध कमरे एवं अन्य संबंधित निर्माण को ध्वस्त किया गया। वन विभाग के डीएफओ आनंद कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में मंडोर रेंजर भीमसिंह, क्यूआरटी रेंजर सवाई सिंह, वनपाल समाराम चौधरी, रिंकू, सहायक वनपाल सेठू जाखड़, हनुमान प्रसाद, वनरक्षक आशीष नवल, सुमन कुलदीप, वासुदेव गौड़, मैना, ललिता, विमला, वंदना, भंवर सिंह, कुंदन सिंह, सुनीता, पुष्पा, राजेशराज सहित रेंज स्टाफ मौजूद रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story