लोकसभा के बाद अब राजस्थान विधानसभा में सिक्योरिटी को लेकर बरती जाएगी सख्ती: देवनानी

WhatsApp Channel Join Now
लोकसभा के बाद अब राजस्थान विधानसभा में सिक्योरिटी को लेकर बरती जाएगी सख्ती: देवनानी


जोधपुर, 10 नवम्बर (हि.स.)। लोकसभा के बाद अब राजस्थान विधानसभा में सिक्योरिटी को लेकर सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए विधानसभा के गेट पर ऐसा सिस्टम डेवलप किया गया है कि अवैध वस्तु होने पर गाड़ी अपने आप गेट के आगे रुक जाएगी। ये बात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान कहीं। वे मंगलवार को जोधपुर दौरे पर थे। इससे पहले सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

देवनानी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिक्योरिटी को लेकर एक सिस्टम डेवलप किया गया है। लोकसभा के बाद राजस्थान विधानसभ में इस तरह की सिक्योरिटी डेवलप की गई है। जैसे ही गाड़ी विधानसभा गेट पर आएगी, बैरियर उठेगा। इसके 10 मीटर पर जमीन में एक ऐसा सिस्टम लगाया गया है, जो पूरी गाड़ी को स्कैन करेगा। यदि गाड़ी में कोई संदिग्ध वस्तु होती है तो गाड़ी वहीं पर रुक जाएगी। इसके बाद वहां तैनात सिक्योरिटी भी अलर्ट हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा का म्यूजियम भी जनदर्शन के लिए खोला है, अब तक 55 हजार लोग इसे देख चुके हैं। इसमें बदलाव करने जा रहे हैं, ऐसी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे कि जिससे राज्य के प्रमुख स्थल का प्रदर्शन ऐसे होगा, जैसे कोई व्यक्ति वहां उसके सम्मुख खड़ा हो। इसके लिए काम शुरू होने वाला है।

देवानानी ने देश में हो रहे आंदोलन के संबंध में कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत और स्थाई लोकतंत्र है। युवा राष्ट्रवाद का समर्थक हैं, वह कभी इस देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनाना चाहेगा। यहां पर परिवर्तन लोकतांत्रिक तरीके से ही संभव है। हमारे आस-पास ऐसे कई देश जहां लोकतंत्र की बजाय अन्य तरीकों से सत्ता में परिवर्तन हुआ है, वहां अलग हिसाब-किताब चलता है।

भारत के संविधान ने ही चुनाव पद्धति तय की है। जब एक पक्ष आंदोलन कर रहा है, तो जवाब देना ही पड़ता है। देवनानी ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मामले अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं, ऐसे में आंदोलन नहीं होना चाहिए, फिर भी आंदोलन हो रहे हैं, तो क्या उनको सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास नहीं है। आंदोलन लोकतंत्र है इसलिए ही हो रहे हैं।

खरगे के बयान पर पलटवार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि लोकतंत्र में सभी का सम्मान होना चाहिए चाहे कोई धर्म या समुदाय हो, लेकिन सनातन संस्कृति के साथ दूसरे समुदाय को जोडऩा या तुलना करना उचित नहीं है। इस पर उनको गहराई से सोचना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिवाली को खुशियों की ईद बताए जाने के बयान पर भी उन्होंने एतराज किया। देवनानी बोले कि ईद और दिवाली एक जैसे कभी नहीं हो सकते हैं। दिवाली भगवान राम के त्याग से जुड़ा हमारा त्योहार है, ईद का महत्व अलग है, लेकिन इससे जोड़ा नहीं जा सकता।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774867 Articles

Share this story