लीलण सुपरफास्ट जैसलमेर से कल से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी

WhatsApp Channel Join Now
लीलण सुपरफास्ट जैसलमेर से कल से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी


जोधपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अब पूर्णत: इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12467/12468 का संचालन डीजल के स्थान पर इलेक्ट्रिक इंजन से किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन एक अप्रैल से इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू हो चुका है। वहीं,ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन अप्रैल से जैसलमेर से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ रवाना होगी। इस बदलाव से न केवल संचालन अधिक सुचारु होगा,बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story