रेलवे लाइन मरम्मत के चलते शुक्रवार काे बंद रहेगा जगतपुरा फाटक
Aug 6, 2026, 18:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे लाइन मरम्मत के चलते शुक्रवार 7 अगस्त काे जगतपुरा फाटक बंद रखा जाएगाा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए समपार फाटक संख्या-215 (जगतपुरा फाटक) 07 अगस्त को सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

