रामदवेरा के लिए 18 मई को चलेगी स्पेशल रेल

WhatsApp Channel Join Now
रामदवेरा के लिए 18 मई को चलेगी स्पेशल रेल


जोधपुर, 14 मई (हि.स.)। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेलसेवा 18 मई को (एक ट्रिप) जोधपुर से 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04868, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा 18 मई को (एक ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story