राजस्थान में बदला मौसम, पश्चिमी जिलों में बारिश से बढ़ी ठंडक, 13 जिलों में अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में बदला मौसम, पश्चिमी जिलों में बारिश से बढ़ी ठंडक, 13 जिलों में अलर्ट


राजस्थान में बदला मौसम, पश्चिमी जिलों में बारिश से बढ़ी ठंडक, 13 जिलों में अलर्ट


जयपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। बुधवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी रहने के बाद बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर और फलोदी सहित पश्चिमी जिलों में शाम को बादल छाए और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में अक्टूबर के मध्य में भी गर्मी का असर बना हुआ है। बुधवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 39.8 डिग्री मापा गया। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम केंद्र जयपुर ने 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। जयपुर सहित 13 जिलों में आज मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राजधानी जयपुर में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

वहीं, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।

पश्चिमी जिलों में बारिश के बावजूद दिन के तापमान में खास गिरावट नहीं आई है। ऐसे में प्रदेश में दिन के समय गर्मी और शाम व रात में ठंडक का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761057 Articles

Share this story