राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा 3100 जीवित प्रमाण पत्र जमा

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा 3100 जीवित प्रमाण पत्र जमा


अजमेर, 26 नवम्बर(हि.सं.)। राजस्थान पेंशनर समाज अजमेर शाखा ने अब तक 3100 से ज्यादा पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर जिला कोषालय में जमा करा दिए गए हैं।

अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि जिलाधीश कार्यालय परिसर स्थित कार्यालय में प्रतिदिन 11:00 बजे से 4:00 बजे तक विशेष शिविर लगाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पेंशनर्स के 3100 से ज्यादा जीवित प्रमाण पत्र राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर जिला कोषालय में जमा करा दिए गए हैं । इस कार्य में कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, मुख्य संरक्षक के. सी. टेलर, संरक्षक सुशील कुमार मिढा व कमल किशोर गर्ग, उपाध्यक्ष ए. पी. गौड़, मातादीन शर्मा, मानसिंह वर्मा आदि पदाधिकारी विशेष रूप से प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक पेंशनर का अंतिम तिथि 30 नवंबर से पूर्व अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने का है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story