राजधानी जयपुर में ए-श्रेणी नाकाबंदी में पुलिस की सख्ती: 66 केस दर्ज कर किए 200 वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
राजधानी जयपुर में ए-श्रेणी नाकाबंदी में पुलिस की सख्ती: 66 केस दर्ज कर किए 200 वाहन जब्त


जयपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशानुसार स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशन्स ओम प्रकाश के सुपरविजन में पुलिस कमिश्नरेट के समस्त जिलों में ए श्रेणी आकस्मिक नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों एवं प्रवेश,निकास बिंदुओं पर सघन चेकिंग की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़,संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की जांच तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ऑपरेशन्स ओम प्रकाश ने बताया कि इस अभियान के दौरान 3022 वाहनों की जांच की गई। जिसमें एमवी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए 185 एमवी एक्ट में 66 प्रकरण दर्ज किए गए। 408 चालान बनाए गए तथा 207 एमवी एक्ट के तहत 200 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त कुल 11 अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाइयां भी की गई।

इसके अलावा जिलेवार कार्रवाई में जिला पूर्व में 921 वाहनों की जांच कर 31 प्रकरण दर्ज किए जाकर 144 चालान एवं 103 वाहन जब्त किए गए तथा 6 अन्य कार्यवाहियां की गई। जिला पश्चिम में 943 वाहनों की जांच कर 19 प्रकरण दर्ज किए जाकर 111 चालान एवं 42 वाहन जब्त किए गए तथा 1 अन्य कार्रवाई की गई। जिला उत्तर में 621 वाहनों की जांच कर 10 प्रकरण दर्ज किए जाकर 122 चालान एवं 26 वाहन जब्त किए गए तथा 1 अन्य कार्रवाई की गई। जिला दक्षिण में 537 वाहनों की जांच कर 6 प्रकरण दर्ज किए जाकर 31 चालान एवं 29 वाहन जब्त किए गए तथा 3 अन्य कार्रवाइयां की गई।

वहीं इस अभियान के दौरान सामान्य यातायात कार्यवाही के अतिरिक्त विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष निरोधात्मक एवं विधिक कार्यवाही भी की गई, जिसमें 60 पुलिस एक्ट के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज कर शांति भंग की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए। वहीं काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग करते हुए 2 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 11 अन्य कार्यवाहियों के माध्यम से संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story