यात्री का ₹1.05 लाख का सामान सुरक्षित लौटाया : गाड़ी में छूटा था आईपैड, लैपटॉप सहित पिट्ठू बैग

WhatsApp Channel Join Now
यात्री का ₹1.05 लाख का सामान सुरक्षित लौटाया : गाड़ी में छूटा था आईपैड, लैपटॉप सहित पिट्ठू बैग


काेटा, 30 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री का करीब 1.05 लाख रुपये मूल्य का सामान सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस के बी-3 कोच की सीट संख्या 12 पर एक यात्री का काले रंग का पिट्ठू बैग छूट गया था। ट्रेन के गंगापुर सिटी स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक कालूराम मीणा ने तत्काल कोच को अटेंड कर बैग तलाशकर सुरक्षित रेलवे सुरक्षा बल आउट पोस्ट गंगापुर सिटी में जमा कराया। बैग कोटा निवासी यात्री सुशील कुमार का था, जो बोरीवली से कोटा की यात्रा कर रहे थे। कोटा स्टेशन पर उतरते समय जल्दबाजी में उनका बैग सीट पर ही छूट गया था। बैग में एप्पल आईपैड, सैमसंग लैपटॉप, चार्जर, पावर बैंक, ईयरबड्स एवं अन्य सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.05 लाख रुपये बताई गई।

यात्री के गंगापुर सिटी आउट पोस्ट पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेज एवं सामान की पहचान की पुष्टि के बाद सहायक उप निरीक्षक रामकुमार पटेल द्वारा बैग समस्त सामान सहित सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769592 Articles

Share this story