मौसम हुआ साफ, बारिश का कोई अलर्ट नहीं

WhatsApp Channel Join Now
मौसम हुआ साफ, बारिश का कोई अलर्ट नहीं


जोधपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। शहर में मंगलवार को मौसम एकदम साफ रहा है। मौसम विभाग ने भी अब मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया है। हालांकि हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है।

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सामान्य बारिश 212.4 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 23 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 23 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story