मृतक डिस्कॉमकर्मी की पत्नी को आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now
मृतक डिस्कॉमकर्मी की पत्नी को आर्थिक सहायता


जोधपुर, 05 मार्च (हि.स.)। मृतक डिस्कॉम कर्मचारी की पत्नी को विद्युत श्रमिक कल्याण समिति की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विद्युत श्रमिक कल्याण समिति के उप कार्यालय ओल्ड पावर हाउस में अनन्त कुमार भट्ट की धर्मपत्नी ऊषा भट्ट को समिति द्वारा एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

कर्मचारी सहायक अभियंता लूणी ओएंडएम जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर में कार्यरत था व विद्युत कल्याण समिति का सदस्य था। कार्यालय में चेक प्रदान करने के दौरान हुकम चन्द चौहान, लक्ष्मी नारायण बर्गटा, जितेंद्रसिंह, भीमराज सांखला, कांतिलाल त्रिवेदी, मोहम्मद शाहिद, ऋतिक भट्ट, मोहम्मद कैफ, शहजाद मोहम्मद इत्यादि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story