मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा रविवार काे

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा रविवार काे


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा रविवार काे


बीकानेर, 07 मार्च (हि.स.)। संभाग के जिले हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई उपस्थिटत रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह महिला सम्मेलन मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का बड़ा अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए।

इस अवसर पर बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति इस सम्मेलन में भाग लेंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि महिला सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला प्रवक्ता पूजा मोहता, महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत, अनु सुथार, भारती अरोड़ा,रेखा भदानी, इंद्रा व्यास, आरती आचार्य,सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, आइटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, विजयपाल कूकणा, गजेंद्र सिंह भाटी, विनायक पारीक सहित शहर व देहात की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे तथा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story