माउंट आबू से सर्द फतेहपुर की रात, सात डिग्री तक गिरा पारा

WhatsApp Channel Join Now
माउंट आबू से सर्द फतेहपुर की रात, सात डिग्री तक गिरा पारा


जयपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त होते ही सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार रात फतेहपुर की माउंट आबू से भी सर्द रही। यहां का तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू का रात का तापमान 13 डिग्री रहा। प्रदेश के 19 शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे रहा, इसमें 3 शहरों का तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। प्रदेश के शहरों के तापमान में 2 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, पिलानी, सीकर, चित्तौडग़ढ़, डबोक, पाली, माउंट आबू, चूरू, श्रीगंगानगर, नागोर, डूंगरपुर, सिरोही, फतेहपुर, लूणकरणसर, प्रतापगढ़ और झुंझुनूं का रात पारा 20 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर, सिरोही और माउंट आबू की रात का पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई व राज्य के शेष भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। शनिवार को सर्वाधिक बारिश डूंगराना हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज किया गया। 37.6 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 22.5 डिग्री के साथ जैसलमेर-जालोर की रात सबसे गर्म रही। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29-30 अक्टूबर को एक बार पुन: मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story