भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस एक सप्ताह तक आंशिक रद्द

WhatsApp Channel Join Now
भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस एक सप्ताह तक आंशिक रद्द


जोधपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के सामाख्याली-गांधीधाम रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस एक सप्ताह तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सामाख्याली,वोंध और भरूच स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन संख्या 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई से 3 अगस्त तक भगत की कोठी से चलकर केवल भीलड़ी तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन भीलड़ी-गांधीधाम के बीच नहीं चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त तक गांधीधाम के बजाय भीलड़ी से रवाना होगी। यह ट्रेन गांधीधाम-भीलडी खंड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर अपग्रेडेशन एवं पुनर्विकास कार्य के कारण भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का मंगलवार से ठहराव अस्थाई रूप से रद्द किया गया है। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि दिल्ली कैंट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव अस्थाई रूप से निरस्त किया गया है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 15623,भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जुलाई से 6 अक्टूबर तक कुल 12 ट्रिप के दौरान दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story