बीकानेर में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र वितरित

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र वितरित


बीकानेर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य के 21,800 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

प्रदेश स्तरीय आयोजन के साथ ही बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, आरएमआरएस सदस्य धर्मेंद्र सिंह खींवसर, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध, एसएसबी अधीक्षक संजय बूरी, जोगेंद्र शर्मा, डॉ जितेंद्र आचार्य सहित चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा 400 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story