बीकानेर की इतिहासकार डॉ मेघना को विद्या श्रीवास्तव मेमोरियल अवॉर्ड

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर की इतिहासकार डॉ मेघना को विद्या श्रीवास्तव मेमोरियल अवॉर्ड


बीकानेर की इतिहासकार डॉ मेघना को विद्या श्रीवास्तव मेमोरियल अवॉर्ड


बीकानेर, 28 मार्च (हि.स.)। इतिहास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीकानेर की इतिहासकार डॉ. मेघना शर्मा को ग्वालियर में इतिहास की मध्य भारत से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय जर्नल और मध्य भारतीय इतिहास शोध संस्थान द्वारा भारत की अद्भुत विरासत कला, संस्कृति, पुरातत्व और पर्यावरण विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में श्रीमती विद्या श्रीवास्तव मेमोरियल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

ये अवार्ड डॉ. मेघना के इतिहास के क्षेत्र में बाइस वर्षों के शोध प्रकाशनों, विदेशी विश्वविद्यालयों में उद्बोधनों, इतिहास और महिला अध्ययन आधारित निरंतर पुस्तक प्रकाशन व विविध विषयों पर शोध निर्देशन जैसी अतुलनीय उपलब्धियों के दृष्टिगत दिया गया। मंच से डॉ. मेघना का अभिनंदन पत्र संगोष्ठी संयोजक डॉ. विनय श्रीवास्तव द्वारा पढ़ा गया। डॉ. मेघना वर्तमान में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story