बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत


बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था, सामने से आया बाइक सवार

जोधपुर, 13 नवम्बर (हि.स.)। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र आरटीओ के सामने बाइक सवार ने आरटीओ एजेंट को टक्कर मार दी। हादसे में घायल आरटीओ एजेंट की एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। इस बारे में उसके साले की तरफ से महामंदिर थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपा।

महामंदिर थाने के एएसआई गणपत सिंह ने बताया कि मूलत: पीलवा लोहावट हाल जेडएसबी- गली नंबर 29 बीजेएस कॉलोनी निवासी 46 साल का बन्नेसिंह पुत्र भगवान सिंह यहां आरटीओ में एजेंट था। वह गुरूवार को आरटीओ से अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। तब आरटीओ के सामने ही किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। बाद में उसे आसपास के लोगों की मदद से एमडीएम अस्पाल भेजा गया। मगर यहां पर उसकी मौत हो गई। एएसआई गणपतसिंह के अनुसार मृतक शरीर के बाहर कोई बड़ी चोट नजर नहीं आई, संभवत: सिर में स्लॉट बनने से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया है। घटना को लेकर उसके साले धेलिया बाप फलोदी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मालम सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story