बढ़ने लगी सर्दी, 10 शहरों का रात का पारा पहुंचा 15 डिग्री से नीचे

WhatsApp Channel Join Now
बढ़ने लगी सर्दी, 10 शहरों का रात का पारा पहुंचा 15 डिग्री से नीचे


जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। मौसम साफ होते ही प्रदेश के शहरों के तापमान में गिरावट आने लगी है। प्रदेश के 10 शहरों का रात का पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया। 12.4 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने से रात के पारे में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन में पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 24 शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अजमेर, भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, चित्तौडग़ढ़, डबोक, बाड़मेर, पाली, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, डूंगरपुर, जालौर, सिरोही, फतेहपुर, करौली और झुंझुनूं का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शेखावाटी के इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। वहीं सीकर और फतेहपुर में माउंट आबू जैसी सर्दी है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होने का अनुमान जताया है।

ठंड बढऩे के साथ ही राजस्थान के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नजदीकी जिलों में प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है। सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर खैरथल-तिजारा जिले का भिवाड़ी रहाहै। यहां बुधवार सुबह एयर क्वलिटी इंडेक्स खतरनाक लेवल (281) पर पहुंच गया है। मौसम बदलने के साथ ही हवा खराब होने लगी है। बुधवार को भिवाड़ी साथ बीकानेर (239), हनुमानगढ (227) श्रीगंगानगर (222), सीकर (205) में प्रदूषण लेवल सबसे ज्यादा रहा। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार हवा के खराब होते स्तर से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story