फॉरेंसिक विज्ञान जागरूकता कार्यशाला में युवाओं को दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
फॉरेंसिक विज्ञान जागरूकता कार्यशाला में युवाओं को दी जानकारी


फॉरेंसिक विज्ञान जागरूकता कार्यशाला में युवाओं को दी जानकारी


अलवर, 18 जुलाई (हि.स.)। लॉर्ड्स विश्वविद्यालय, चिकानी में शनिवार को फॉरेंसिक विज्ञान जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. पंकज अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. स्नेह साईवाल, डीन अकादमिक्स एवं डायरेक्टर रिसर्च, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को फॉरेंसिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों, अपराधों की वैज्ञानिक जांच में इसकी भूमिका तथा न्यायिक प्रक्रिया में इसके महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराना था।

विशेषज्ञों ने फॉरेंसिक तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की, जिससे विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की भी जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. प्रियंका शर्मा, डीन, विज्ञान संकाय, के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला की समन्वयक सलोनी अग्रवाल तथा सह-समन्वयक चिराग धनकड़ रहे।

इस अवसर पर डॉ. नीतू यादव, डीन, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस, डॉ. मीनाक्षी बिंदल, डीन, लॉर्ड्स बिजनेस स्कूल, डॉ. एस. के. पाठक, डीन, कंप्यूटर साइंस विभाग, डॉ. घनश्याम सैनी प्रॉक्टर लॉर्ड्स विश्विद्यालय, डॉ. सविता गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर रिसर्च , डॉ. नितिन मित्तल परीक्षा नियंत्रक लॉर्ड्स विश्वविद्यालय तथा विज्ञान विभाग के समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Share this story