फिजियोथैरेपिस्ट के 20 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

WhatsApp Channel Join Now
फिजियोथैरेपिस्ट के 20 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी


अजमेर, 21 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग में फिजियोथैरेपिस्ट के 20 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 23 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग सचिव ने बताया कि भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार पदों का वर्गीकरण, आयु सीमा, आरक्षण तथा अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा की तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी आयोग द्वारा नियत समय पर पृथक से जारी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story